Add To collaction

ना सुख है ना दुख है

ना सुख है ना दुख है
 सब कुछ तेरे विरुद्ध है
 है समझदार तो यह जान ले।
ना कृष्ण है ना अर्जुन है
 सामने खड़ा युद्ध है
 हे हौसला तो शस्त्र थाम ले।

तेरे धर्म तेरे कर्म 
तेरे त्याग तेरे मार्ग
 को जगत ने ठुकराया है।
ना राम है ना बुद्ध है
तेरा चित्त भी अशुद्ध है
 है जरूरत गीता ज्ञान ले।

यह फेसबुक व्हाट्सएप
 यह इंस्टाग्राम टि्वटर 
यह यंत्र नहीं षड्यंत्र है।
यह एक्टर और क्रिकेटर
 यह गैंगस्टर और कट्टर
यह मित्र नहीं अपवित्र है।

हर प्रश्न का जवाब कृष्ण
राम जी भी है प्रसन्न 
शिव के पास हर समाधान है।
तू ही अभय तू ही अजय
ना जय का मोह ना पराजय का भय
यही तो गीता ज्ञान है।

#chetanshrikrishna

   21
5 Comments

लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब

Reply

Seema Priyadarshini sahay

04-Jun-2022 06:07 PM

बेहतरीन रचना

Reply

Shnaya

03-Jun-2022 07:02 PM

Nice 👍🏼

Reply